पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वैश्विक स्तर पर बिकवाली से मंदे हुए सोना और चांदी

वैश्विक स्तर पर बिकवाली से मंदे हुए सोना और चांदी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | वैश्विकस्तर पर निवेशकों की भारी बिकवाली से शनिवार को समाप्त हुए सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 3.15 प्रतिशत यानी 40 डॉलर लुढ़क गया। चांदी 50 सैंट अर्थात 2.60 फीसदी टूटकर 1870 सैंट प्रति औंस रह गई। यही कारण है कि स्थानीय सर्राफा बाजार में चांदी (999) 900 रुपए लुढ़ककर 41,400 रुपए प्रति किलो रह गई।

चांदी रिफाइन इतनी ही मंदी के साथ 40,900 रुपए बिकी। पितृ पक्ष चालू होने से कीमती धातुओं में आंतरिक धारणा मंदी की बनी हुई है। विदेशों में तेज गिरावट आने तथा स्टॉकिस्टों की मांग घटने से सोना स्टैंडर्ड 350 रुपए और टूटकर 27,200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर गया। इसकी सहानुभूति में जेवराती सोना 300 रुपए की नरमी लेकर 25,800 रु. बिका। दूसरी ओर चांदी कलदार पूरे सप्ताह 80,000 रु. प्रति सैकड़ा पर अपरिवर्तित बनी हुई थी।





ज्वैलर संतकुमार खंडाका ने कहा कि रुस तथा यूक्रेन के बीच गत पांच महीनों से जारी राजनीतिक तनाव में कमी आने के अनुमानों और शेयर बाजारों में आई तेजी से निवेशकों का सोने-चांदी से मोह भंग हुआ है।

















यही वजह है कि सोने, चांदी में आंतरिक धारणा अभी मंदी की ही बनी हुई है। आपूर्ति का दबाव बना होने और निवेशकों की बिकवाली से अंतरराष्ट्रीय क्रूड पेट्रोलियम वायदा में गिरावट जारी रही।