पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कबूतरबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो : भंडारी

कबूतरबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो : भंडारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमेरिकीप्रवासी और समाजसेवी प्रेम भंडारी ने जयपुर मुंबई की एक एजेंसी द्वारा नौकरी का झांसा देकर सऊदी अरब के अल कूकर(तुकबा) में ले गए 24 लोगों को वापस वतन लाने के लिए विदेश मंत्रालय से मांग की है। अल कुकर में फंसे ये भारतीय नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। इनमें से एक को तो हार्ट अटैक हो गया। बेटे के सऊदी अरब में फंसे होने के गम में एक माह के अंतराल में पंजाब निवासी माता-पिता की मौत हो गई। भंडारी ने बताया कि कुछ एजेंसियां विज्ञापन देकर निर्दोष लोगों को अपने झांसे में लेती है। इसके बाद लोगों का जीवन नारकीय बन जाता है। उन्होंने राजस्थान सरकार से मांग की है कि राज्य के सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दें वे एजेंसियों के दस्तावेज चैक करें। साथ ही जब भी कोई एजेंसी किसी भारतीय को विदेश भेजने की बात करें तो एजेंसियों के दस्तावेजों जांचे। भंडारी ने बताया कि ज्यादातर एजेंसियां भारतीयों को टूरिस्ट वीजा पर खाड़ी देश में भेजती है, जबकि ये कामगार होते हैं।