पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बहरोड़ पार्षद की हत्या में 3 पकड़े गए, जयपुर में भी कई मामले दर्ज

बहरोड़ पार्षद की हत्या में 3 पकड़े गए, जयपुर में भी कई मामले दर्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर। चारमाह पहले 23 अक्टूबर को अलवर जिले के बहरोड़ में दीपावली की रात को भाजपा के पार्षद त्रिलोक यादव की हत्या करवाने वाले मुख्य आरोपी अशोक यादव उर्फ ठाकरिया उसके दो सहयोगियों को जयपुर कमिश्नरेट की पुलिस ने बुधवार को नागौर की एक लॉज से गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी अशोक यादव के खिलाफ जयपुर में भी कई मामले दर्ज हैं और पार्षद हत्याकांड में अलवर पुलिस ने उस पर 5 हजार का ईनाम भी घोषित कर रखा था। नागौर शहर के रेलवे स्टेशन स्थित एक लॉज में बुधवार सुबह शाम को दो बार अलग अलग समय जयपुर की पुलिस ने कार्रवाई की। जयपुर कमिश्नरेट से आए वैशाली नगर थानाधिकारी खलील अहमद टीम ने नागौर की लाॅज से जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया है वे कुख्यात अपराधी हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ अलवर जयपुर में कई मामले दर्ज हैं।