पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीटीआई के द्वितीय पेपर में आधा घंटा कम मिलेगा

पीटीआई के द्वितीय पेपर में आधा घंटा कम मिलेगा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कम अंक वाले छात्र को गोल्ड मेडल क्यों : कोर्ट

जयपुर। हाईकोर्टने एमडीएस यूनिवर्सिटी द्वारा बीएससी 2012 परीक्षा में गोल्ड मेडल के लिए कम अंक वाले का चयन करने और ऑर्डिनेंस 157 के तहत पुनर्मूल्यांकन वाले अंक मेरिट में नहीं जोड़ने पर वीसी रजिस्ट्रार से 23 फरवरी तक जवाब मांगा है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सुनील अंबवानी न्यायाधीश प्रकाश गुप्ता की खंडपीठ ने यह अंतरिम आदेश विकास कुमार यादव की याचिका पर दिया। याचिका में कहा कि उसके बीएससी परीक्षा 2012 में पुनर्मूल्यांकन के बाद 1800 में से 1764 अंक आए। यूनिवर्सिटी ने गोल्ड मेडल के लिए प्रोविजनल सूची जारी की जिसमें उसे चौथे स्थान पर रखा और पहले स्थान पर 1741 अंक वाले अभ्यर्थी को रखा। प्रार्थी के आपत्ति करने पर कहा कि ऑर्डिनेंस 157 के प्रावधानानुसार पुनर्मूल्यांकन के अंक मेरिट में नहीं जोड़े जाते। अदालत में कहा कि पुनर्मूल्यांकन यूनिवर्सिटी की गलती का संशोधन है और इसमें छात्रों की कोई गलती नहीं है।