17 लपके गिरफ्तार
क्राइम रिपोर्टर | जयपुर
शहरमें जापानी पर्यटक से दुष्कर्म के बाद पुलिस ने लपकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू की है। गुरुवार को पर्यटन और माणकचौक थाना ने टीमें बनाकर 17 लपकों को गिरफ्तार किया। फकीरा रफीक, वसीम मोहम्मद सदीक उर्फ सलीम, इमरान खान मेहराजुद्दीन कुरैशी, मोहम्मद नदीम, रमेश सिंह, अरविंद यादव, ईदू, अब्दुल करीम उर्फ टिंगू, सोनू नायक को शहर के अलग-अलग हिस्सों से गिरफ्तार किया गया। माणकचौक थाना ने शंकर उर्फ गोविंद, भागीरथ गुर्जर, रामचंद सिंह शेखावत, राजेंद्र सिंह, मानसिंह को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया है।