- Hindi News
- दुल्हन के गहने चुराने वाली किशोरियां पकड़ी गईं
दुल्हन के गहने चुराने वाली किशोरियां पकड़ी गईं
क्राइम रिपोर्टर. जयपुर | गोपालपुराबाईपास रोड पर रिद्धी-सिद्धी चौराहे के पास मैरिज गार्डन में दुल्हन के जेवर चुराकर भाग निकली दो किशोरियों को पीड़ित पक्ष ने ही सूझबूझ दिखाकर पकड़ लिया और उसे शिप्रापथ पुलिस को सौंप दिया। श्रीगोपाल नगर निवासी रुप किशोर शर्मा की बेटी की शादी 5 फरवरी को गार्गी मैरिज गार्डन में थी। तोरण के वक्त दो किशोरियां गार्डन में घुस गई। उन्होंने दुल्हन की मां कमला शर्मा के हाथ में रखे बैग में चीरा लगाकर उसमें रखे जेवरों का डिब्बा चुराकर भाग निकली। डिब्बे में 15 तोले के जेवर थे। चोरी का पता चलने पर वीडियो रिकार्डिंग देखी तब दो संदिग्ध किशोरियां जेवर चुराती नजर आई। वधू पक्ष के लोगों ने गार्डों को किशोरियों के फोटो दिखाए और खुद के मोबाइल नंबर देकर चले गए। बाद में थाने में शिकायत दर्ज करवाई। गुरुवार को दोनों किशोरियां गार्डन में घुस कर रैकी कर रही थी। तभी गार्डों ने उसे पहचान कर वधू पक्ष के विनय सिंहल को सूचना दी। वे मैरिज गार्डन पहुंचे और गार्डों की मदद से उन्हें पकड़ लिया।
समारोह में मौजूद लोगों ने भी उन्हें पहचानने से इंकार कर दिया। उनकी तलाशी में ब्लेड बरामद हुई।