पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आदतन चोर को 4 साल कैद, 30 हजार जुर्माना

आदतन चोर को 4 साल कैद, 30 हजार जुर्माना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | एसीएमएमकोर्ट (3) ने झोटवाड़ा में 14 अप्रैल, 2013 को दिन-दहाड़े एक मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपए की नकदी तथा जेवरात चुराने के अभियुक्त और अादतन चोर मुरलीपुरा निवासी लक्ष्मीनारायण उर्फ लच्छू उर्फ पप्पू को चार साल कैद 30 हजार रुपए जुर्माने की सजा दी है।

अभियुक्त के खिलाफ चोरी के 61 मुकदमे लंबित चल रहे हैं। मामले में पुलिस ने ढाई लाख रुपए नगद तो अभियुक्त से बरामद किए थे लेकिन जेवरातों को बरामद नहीं कर सकी। मामले के अुनसार, सत्य नगर निवासी ज्योति योगी ने झोटवाड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 14 अप्रैल 2013 को वह रिश्तेदारों से मिलने बंधे के बालाजी गई थी और वहां से एक बजे वापस आई तो मकान बक्सों के ताले टूटे मिले। चोर उसके एवं बेटी के साढ़े चार लाख रुपए नकद सोने के जेवरात सहित अन्य कीमती सामान चुरा ले गए हैं, इसलिए कार्रवाई की जाए। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कोर्ट में चालान पेश किया।