- Hindi News
- 16 इंद्र 108 जोड़े करेंगे गणधर विलय विधान
16 इंद्र 108 जोड़े करेंगे गणधर विलय विधान
जयपुर| मानसरोवरके वरुणपथ दिगंबर जैन मंदिर का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव शनिवार से आर्यिका गौरवमती ससंघ के सान्निध्य में शुरू होगा। समारोह का आरंभ शनिवार को सुबह 6 बजे से होगा। इसमें श्रीजी के कलशाभिषेक, शांतिधारा एवं नित्य नियम पूजन होगा। इसके बाद सौधर्म इंद्र सहित 16 इंद्रों और 108 जोड़ों के साथ गणधर विलय विधान पूजन का आयोजन होगा। रविवार को क्षुल्लिका दीक्षा का संस्कार होगा। इस अवसर पर भीलवाड़ा के जहाजपुर की पदमा देवी झांझरी के झुल्लिका दीक्षा के संस्कार होंगे। सुबह 6 बजे से श्रीजी के कलशाभिषेक, शांतिधारा एवं नित्य नियम पूजन कर झंडारोहण किया जाएगा। इसके बाद बिंदौरी में आचार्य वर्धमान सागर महाराज के सान्निध्य में 20 को जोधपुर के निमाज ग्राम में होने वाले दीक्षा संस्कार के सभी दीक्षार्थियों की बिंदौरी का आयोजन वरुण पथ जैन समाज करेगा। इन दीक्षार्थियों में 2 दीक्षार्थी जयपुर, जोबनेर के रतनलाल सेठी, महेंद्र सेठी हैं। सोमवार 16 फरवरी को मूलनायक महावीर स्वामी के महामस्तकाभिषेक और शांतिधारा कर तीन दिवसीय समारोह का समापन होगा।