- Hindi News
- संबलन अभियान में स्कूलों में नहीं पहुंचे बड़े अधिकारी
संबलन अभियान में स्कूलों में नहीं पहुंचे बड़े अधिकारी
जयपुर| शिक्षाविभाग की ओर से स्कूलों में चल रहा संबलन अभियान लगातार दूसरे दिन अधिकारियों की बेरूखी का शिकार हुआ। गुरुवार को कोई बड़ा अधिकारी स्कूलों में जांच के लिए नहीं पहुंचा। पहले दिन बुधवार को भी जिले में यही हालात थे। गुरुवार को जिले में करीब 200 स्कूलों में अधिकारियों को पहुंचना था, लेकिन करीब 170 स्कूलों में ही अधिकारी पहुंच सके। इनमें भी बड़ा अधिकारी शामिल नहीं था। सोडाला स्थित सीनियर सेकंडरी स्कूल में पहुंचे शिक्षा विभाग के उपसचिव नसीरुद्दीन कुरैशी ने स्कूल में गणित अंग्रेजी की खराब स्थिति पर चिंता व्यक्त की। शिक्षकों से कहा कि इसमें सुधार की जरूरत है। अभियान के तहत कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों के शैक्षिक स्तर की जांच की जा रही है। अंतिम दिन शुक्रवार को भी अधिकारी स्कूलों में पहुंच सकते हैं।