पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को फीडर सेवा से जोड़ा जाए

सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को फीडर सेवा से जोड़ा जाए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। बेहतरपरिवहन व्यवस्था विकसित करने के लिए सिंगापुर की तर्ज पर एकीकृत परिवहन प्राधिकरण स्थापित करने की आवश्यकता है। शहर के ट्रैफिक और परिवहन योजना को शहर के मास्टर प्लान के साथ एकीकृत करना चाहिए। यह कहना है सिंगापुर की लैंड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के सलाहकार मोहिन्दर सिंह का। सिंह गुरुवार को ओटीएस में चल रही केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय एवं राज्य सरकार के सहयोग से सुदढ़ परिवहन व्यवस्था विषय पर आयोजित सेमीनार में तकनीकी सत्र में बोल रहे थे।

सिंह ने सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को उसकी फीडर सेवाओं के साथ जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने नेटवर्क में दक्षता के साथ कार्य करने की बता कहीं, ताकि परिवहन सेवा का उपयोग करने वाले लोग स्वतंत्र तरीके से एक से दूसरे माध्यम को अपना सके।