- Hindi News
- वॉयस मैसेज से कुपोषित बच्चों की मॉनिटरिंग होगी
वॉयस मैसेज से कुपोषित बच्चों की मॉनिटरिंग होगी
जयपुर। कुपोषणउपचार केन्द्रों से डिस्चार्ज होने वाले बच्चों के अभिभावकों को फॉलोअप के लिए वॉयस मैसेज भेजकर समय-समय पर इन केन्द्रों पर जांच कराने के लिए कहा जाएगा। मार्च माह से यह व्यवस्था सुचारू होगी। चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में चिकित्सा संस्थानों पर “कुपोषण उपचार केन्द्र चलाए जा रहे हैं। अभी प्रदेश में कुल 1042 शैय्याओं की व्यवस्था की गई है।