- Hindi News
- भामाशाह शिविर में लोगों की भीड़, कर्मचारियों की कुर्सियां रही खाली
भामाशाह शिविर में लोगों की भीड़, कर्मचारियों की कुर्सियां रही खाली
भामाशाहशिविर लगाकर सरकार लोगों को जोड़ने का अभियान चला रही है, मगर नगर निगम की लापरवाही से केवल सरकार का उद्देश्य पूरा हो पा रहा है बल्कि नागरिकों का वक्त भी बर्बाद हो रहा है। गुरुवार को मोतीडूंगरी जोन के वार्ड 62 के लिए जवाहर नगर सेक्टर 3 के विवेकानंद पार्क में चल रहे भामाशाह शिविर का दृश्य। कई लोग सुबह से शिविर में पहुंच गए। लोग आते रहे और काम की धीमी गति से भीड़ बढ़ती गई। पुलिस को व्यवस्थाएं संभालनी पड़ी।
पार्षद संतरा वर्मा की मौजूदगी में जवाहर नगर कच्ची बस्तियों के लोग शिविर में एकत्र हो गए। उन्होंने हंगामा कर दिया। उनकी शिकायत थी कि तीन दिन से कैंप लग रहा है, मगर नगर निगम के कर्मचारी आते ही नहीं। आते भी हैं तो कुछ देर काम कर सीट छोड़कर चले जाते हैं। गुरुवार को भी ऐसा ही हुआ। बाहर भीड़ लगी थी, अंदर कमरों में कुर्सियां खाली थीं। लोगों ने जोन आयुक्त के खिलाफ खासी नाराजगी जताई और शिविर की व्यवस्थाएं सुधारने पर निगम के खिलाफ शिविर में ही बड़े प्रदर्शन की चेतावनी दी।