पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सदस्यता अभियान पर जिला प्रमुख ने ली बैठक

सदस्यता अभियान पर जिला प्रमुख ने ली बैठक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| जिलाप्रमुख मूलचंद मीणा ने गुरुवार को जिला परिषद कार्यालय में भाजपा पार्षदों की बैठक ली। इसमें हारे हुए प्रत्याशी भी मौजूद थे। बैठक में पार्टी के सदस्यता महाअभियान पर चर्चा की गई। बैठक में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कैलाशनाथ भट्ट ने सदस्यता के संबंध में आवश्यक जानकारी दी और सभी जिला पार्षदों को अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र में प्रत्येक पोलिंग बूथ के अनुसार भाजपा के 200 प्राथमिक सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया। इस बैठक में उप जिला प्रमुख मोहनलाल शर्मा सहित अन्य पार्षद उपस्थित थे।