पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पं. श्रीराम आचार्य उत्कृष्ट सेवा सम्मान समारोह कल

पं. श्रीराम आचार्य उत्कृष्ट सेवा सम्मान समारोह कल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| श्रीवेदमातागायत्री ट्रस्ट, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी में शनिवार को पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य उत्कृष्ट सेवा सम्मान 2014-2015 समारोह आयोजित किया जाएगा। जोन प्रभारी अंबिका प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि समारोह में प्रदेश के प्रत्येक जिले के अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले 200 चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का आरंभ सुबह 9 बजे शांतिकुंज के वरिष्ठ प्रतिनिधि एचपी सिंह के सान्निध्य में होगा। समारोह में शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी मुख्य अतिथि रहेंगे। अध्यक्षता विधायक सुरेंद्र पारीक करेंगे। इस मौके पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2014 में प्रांत स्तर पर मैरिट में स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया जाएगा।