- Hindi News
- संस्कृत यूनिवर्सिटी के शिक्षक आज धरने पर बैठेंगे
संस्कृत यूनिवर्सिटी के शिक्षक आज धरने पर बैठेंगे
जयपुर| जगदगुरुरामानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के शिक्षक शुक्रवार को धरने पर बैठेंगे। यह धरना विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार सीमा सिंह की ओर से जारी किए गए पत्र के विरोध में दिया जाएगा। पत्र में कार्यरत शिक्षकों को लेकर निदेशक शैक्षणिक परिसर, संकायाध्यक्ष, शिक्षकों और संविदा शिक्षकों में भ्रम की स्थिति बताई गई है। इसी विरोध में शिक्षकों ने धरने पर बैठने का निर्णय लिया है। शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ. माता प्रताप शर्मा ने बताया कि कुलसचिव के पत्र से शिक्षकों का अपमान हुआ है। धरने पर बैठने के साथ ही मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर रजिस्ट्रार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।