सांगानेर प्रधान ने पदभार ग्रहण किया
जयपुर|पंचायत समितिसांगानेर के नवनिर्वाचित प्रधान कैलाश कुमावत ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान लक्ष्मण हरितवाल, हरसाय यादव, मालूराम मीणा, डॉ. प्रहलाद रघु, नव निर्वाचित उप प्रधान प्रकाश चंद मीणा, नव निर्वाचित पंचायत समिति सदस्य सरपंच भी उपस्थित थे। विकास अधिकारी मनोज सिंह ने कुमावत को पदभार ग्रहण कराकर उपस्थित जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया।