पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संपूर्ण रात्रि शिव आराधना 17 को

संपूर्ण रात्रि शिव आराधना 17 को

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| महाशिवरात्रिपर्व पर प्राचीन सांस्कृतिक केंद्र श्री गैटेश्वर कला संस्थान द्वारा गैटोर की छतरियां, ब्रह्मपुरी, जयपुर स्थित प्राचीन शिवालय श्री गैटेश्वर में 48वां भक्ति संगीत समारोह 17 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। संस्था के मंत्री ओ.पी. चांडक ने बताया कि संपूर्ण रात्रि चलने वाले अखिल भारतीय भक्ति समारोह में जयपुर के पद्मश्री मोइनुद्दीन खां (सारंगी), ममता शर्मा, देवाशीष डे, गणपत डांगी, नजर मोहम्मद, हनुमान प्रसाद, नईम अजमेरी, सांवर मल कथक, मनीष अग्रवाल, पं. नंदकिशोर मिश्रा, अजमेर के अल्लाहरखा खां, ब्रज मोहन भट्ट , मो. अजीज, शेर खां, शहाबुद्दीन आदि कलाकार भावपूर्ण प्रस्तुतियां देंगे। समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष अशोक परनामी होंगे। विशिष्ट अतिथि जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा एवं महापौर निर्मल नाहटा होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विधायक सुरेंद्र पारीक करेंगे।