सिटी रिपोर्टर जयपुर
सिटी रिपोर्टर जयपुर
जवाहरकला केंद्र में शनिवार को कॉमेडी प्ले ‘कपल ट्रबल का मंचन किया गया। दिल्ली की फिल्म्स एंड थिएटर सोसायटी की ओर से आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय जयपुर नाट्य समारोह के तहत खेले गए इस नाटक का निर्देशन अतुल सत्य कौशिक ने किया। नाटक का ताना-बाना अतुल ने हास्य की जाजम पर बुना। इसने लोगों को हंसाने के साथ-साथ कई बार आपत्तिजनक शब्दों के कारण चौंकाया भी। कभी द्वि-अर्थी संवाद तो कभी आपत्तिजनक शब्दों को बेवजह स्टेज पर दोहराया गया। इसके साथ ही दृश्यों में फूहड़ गानों का साउंड ट्रैक भी शामिल किया गया। एडल्ट कॉमेडी को देखने में युवाओं और वयस्कों के साथ बच्चे भी शामिल रहे।
नाटक में ललित भारद्वाज, शक्ति सिंह, राहुल गोचर और अंकिता जुनेजा ने अभिनय किया।
आज खेला जाएगा ‘द्रौपदी’
समारोह के तहत रविवार शाम 6:30 बजे नाटक ‘द्रौपदी’ का मंचन किया जाएगा। यह द्रौपदी के जीवन को आज की महिलाओं के जीवन से जोड़ता हुआ एक संगीतमय प्रयोग है। इसमें 12 महिला कलाकार अभिनय करेंगी।
theatre
‘कपल ट्रबल के द्वि-अर्थी संवादों ने खूब हंसाया