पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेरी जान अभिमान, जय जय राजस्थान

मेरी जान-अभिमान, जय-जय राजस्थान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केसरियाबालम पधारो म्हारे... जय-जय राजस्थान...और मेरी जान, अभियान, पहचान सा लगे... के स्वरों के बीच राजस्थानी सिनेमा की बानगी पेश हुई। निर्माता, निर्देशक, कलाकार, राइटर और डिस्ट्रीब्यूटर्स राजस्थानी सिनेमा के लिए एक मंच पर आए। बॉलीवुड-टेलीविजन के कलाकारों ने भी राजस्थान के रंग देखे और उनको जीया।

शनिवार को मानसरोवर के दीप स्मृति ऑडिटोरियम में राजस्थान फिल्म फेस्टिवल-2014 के आखिरी दिन राजस्थानी सिनेमा की ही बानगी देखने को मिली। इसमें बॉलीवुड सिंगर्स, एक्टर्स, मॉडल्स ने भी उपस्थिति दर्ज कराई।

राजस्थान फिल्म फेस्टिवल की अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान पुरस्कार लेते पार्टिसिपेंट्स।

संजना शर्मा ने बताया, बेस्ट सॉन्ग, बेस्ट सिंगर मेल-फीमेल, बेस्ट एक्शन डायरेक्टर, बेस्ट सिनेमेटोग्राफर, बेस्ट कॉमिक एक्टर-एक्ट्रेस, बेस्ट मूवी, बेस्ट डायरेक्टर जैसी 24 कैटेगरी में अवॉर्ड देकर राजस्थान के सिनेमा को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के चीफ गेस्ट इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट टी.पी. अग्रवाल थे।

बॉलीवुड सिंगर्स ने सजाई शाम

रंगा-रंग शाम को बॉलीवुड सिंगर्स ने अपनी आवाज से सजाया। सिंगर रविंद्र उपाध्याय ने केसरिया बालम और फेस्ट का टाइटल सॉन्ग मेरी जान, अभिमान, पहचान सा लगे... गाया तो अभिनेता अशोक बांठिया ने जबरदस्त एंकरिंग का परिचय दिया। वहीं कॉमेडियन सुरेश अलबेला ने कॉमेडी से गुदगुदाया। सिंगर राजा हसन ने भी राजस्थानी के प्रति विचार रखे।

माया नगरी के कलाकारों ने दिए अवॉर्ड

मॉडल-एक्टर राजीव सिंह, कांची, रुखसार और मशकात ने कार्यक्रम में रंग भरे। जी के कलाकारों ने नॉमिनीज को अवॉर्ड दिए। कार्यक्रम की डायरेक्टर संजना शर्मा ने बताया, सीरियल कुबूल है के करणवीर बोहरा ने भी अवॉर्ड दिए। कार्यक्रम में 25 साल बाद राजस्थानी फेमस मूवी बाई चाली सासरिया का सीक्वेल बनाने की घोषणा हुई। कार्यक्रम के दौरान राजस्थानी सिनेमा के इतिहास को भी डॉक्यूमेंट्री के जरिए दर्शाया गया।

Rajasthan FilmFestival -2014