तय करेंगे 1,463 किमी दूरी
सिटी रिपोर्टर सदर्नहॉंग रैली का तीसरा एडिशन 26 से 28 सितंबर तक हैदराबाद में होगा। रैली में शहर के राइडर्स शातंनु सिंह, बंटी तंवर और राम कुमार के साथ अन्य राइडर्स हिस्सा लेंगे। यह रैली 24 सितंबर को जयपुर से शुरू होकर इंदौर और नागपुर से होते हुए हैदराबाद तक पहुंचेगी, जहां कोलकाता, चंडीगढ़, जयपुर और अन्य शहरों के 13 चैप्टर्स से 600 हॉंग राइडर्स मिलकर राइडिंग के लिए अपने पैशन को सेलिब्रेट करेंगे। गौरतलब है कि हार्ले ओनर्स ग्रुप की शुरुआत 1983 में हुई, जो कंपनी का ऑफिशियल राइडिंग क्लब है। इस जोनल रैली में बर्न आउट, मेकेनाइज्ड बुल राइड, आर्म रेसलिंग जैसी एक्टिविटीज और हॉंग कस्टम कॉन्टेस्ट भी शामिल रहेगा।
हैदराबाद तक होगी हार्ले डेविडसन राइड