पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवा सितार वादक अंकित भट्ट ने छेड़े वृंदावनी सारंग के सुर

युवा सितार वादक अंकित भट्ट ने छेड़े वृंदावनी सारंग के सुर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कनोडियाकॉलेज में शनिवार को सजी सुरों की महफिल में युवा सितार वादक अंकित भट्ट ने राग वृंदावनी सारंग के सुर छेड़े। काफी थाट का यह राग दिन के तीसरे प्रहर यानी दोपहर 12 से 3 बजे के बीच गाया-बजाया जाता है। अंकित का कार्यक्रम भी ठीक इसी समय होने से राग अपने अनुकूल समय का आसरा पाकर और भी निखर उठा। इस राग में भगवान श्रीकृष्ण की नटखट अदाओं की तासीर होती है, क्योंकि यह समय कान्हा की अठखेलियों का भी होता था। अंकित ने राग की प्रकृति के अनुरूप सुरों की छोटी-छोटी इकाइयों और शृंगारिक तानों को अपने वादन का माध्यम बनाया। उन्होंने राग के वादी स्वर रिखब और संवादी पंचम का भी राग के अन्य स्वर समूहों के साथ बेहतरीन अंदाज में मिश्रण किया। कार्यक्रम का समापन उन्होंने राग भैरवी में एक धुन से किया। कॉलेज की स्टूडेंट क्षितिजा गहलोत द्वारा संयोजित इस कार्यक्रम में कलाकार के साथ तबले पर पृथ्वीराज मिश्रा ने संगत की।

सितार की झनकार में कान्हा की अठखेलियां