पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक सवार बदमाशों ने छात्र से पर्स छीना

बाइक सवार बदमाशों ने छात्र से पर्स छीना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| झालानासंस्थानिक क्षेत्र में सोमवार सुबह लवण मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने पता पूछने के बहाने छात्र का पर्स छीनकर ले गए। पर्स में तीन हजार रुपए थे। छात्र ने गांधी नगर थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वारदात महुआ दौसा निवासी रविकुमार के साथ हुई। रवि राजस्थान यूनिवर्सिटी का छात्र है। रवि सुबह मीणा हॉस्टल से यूनिवर्सिटी जा रहा था। लवण मार्ग पर बाइक सवार तीन युवक आए। उन्होंने पता पूछने के बहाने रवि को रोका। इसी दौरान बाइक पर पीछे बैठे युवकों ने उसे पकड़ लिया। छीना छपटी करते हुए पेंट के पीछे की जेब में रखे पर्स को निकाला और रवि को धक्का मारकर बाइक भगा ले गए। रवि ने पुलिस को बाइक के नंबर बताए हैं।