- Hindi News
- अस्पताल में 10 साल पहले बदली बच्ची के असली मां बाप नहीं मिले
अस्पताल में 10 साल पहले बदली बच्ची के असली मां-बाप नहीं मिले
दससाल पहले अस्पताल में जन्म के समय बदल दी गई रितिका अपने असली माता-पिता के लिए तरस रही है। जबकि उसको पाल रहे दंपती मामले का जल्द निपटारा और बच्चा बदलने के आरोपियों को सजा दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं, लेेकिन पिछले नौ साल से अदालतों ने किसी किसी कारण से इस प्रकरण में स्टे दे रखा है। रितिका अब पांचवीं की छात्रा है और उसको पालने वालों के मन में इसके असली मां-बाप से मिलाने और अपने बच्चे को सीने से लगाने की कसक जरूर है।
यहहै मामला : 25जुलाई 2004 को रात 9 बजे सांगानेरी गेट स्थित महिला चिकित्सालय में मधु जैन की डिलीवरी हुई। बकौल मधु चिकित्सकों ने उसे बताया कि उसके लड़का हुआ है। उसके फुटप्रिंट का दो बार मिलान कराया, लेकिन बाहर परिजनों को लड़की सुपुर्द करते हुए परिजनों से रजिस्टर में हस्ताक्षर भी नहीं कराए गए। प्रसव के बाद तीन घंटे तक उसे लेबर रूम में ही रखा गया। इस बारे में दूसरे दिन मधु ने अस्पताल प्रशासन को अवगत कराया, लेकिन उन्होंने बगैर हमारा बच्चा दिए ही बच्ची को छीनने की कोशिश की। हमें कागजों में 28 जुलाई को डिस्चार्ज कर दिया गया और जबरदस्ती एक दिन और रोका गया। जैसे-तैसे बच्ची को वहां से हम घर ले आए। एक साल बाद हमने जुलाई 2005 को निचली अदालत (अपर सिविल न्यायाधीश) में बच्चा बदलने महानगर मजिस्ट्रेट क्रम-33 जयपुर महानगर में फर्जी दस्तावेज संबंधी परिवाद दायर कराया। सुनवाई के दौरान सामने आया कि नवजात सुपुर्दगी रजिस्टर में फर्जी हस्ताक्षर किए हुए हैं। अदालत में बच्ची के फुटप्रिंट मिलाने से पहले ही चिकित्सकों ने डीएनए जांच करा ली। यह भी सामने आया कि कोर्ट में अस्पताल से दिए फुटप्रिंट और असल में बच्ची के फुटप्रिंट मैच ही नहीं हो रहे हैं। इस बीच, आरोपी चिकित्सकों और अस्पताल कर्मचारियों ने मई-जून 2010 में हाईकोर्ट से स्टे ले लिया। पिछले चार साल से एक के बाद एक न्यायाधीशों ने केस की सुनवाई तो की, लेकिन फैसला नहीं हो सका।
दंपतीका दर्द : बच्चीको पालने वाले दंपती का आरोप है कि लड़की के जन्म की जो डीएनए जांच रिपोर्ट अदालत में पेश की गई, वह भी फर्जी है। जबकि कोर्ट ने प्रसंज्ञान में इस दपंती के लड़का होना माना है। अब आरोपी डॉक्टर और कर्मचारी कोर्ट के डर से उन्हें दुबारा डीएनए टेस्ट कराने के लिए दबाव बना रहे हैं। अंतिम सुनवाई के दौरान हमने सभी दस्तावेज पेश कर करने के साथ ही