- Hindi News
- जंगली जानवरों के हमले में मौत पर 10 लाख का मुआवजा मिले: जौनपुरिया
जंगली जानवरों के हमले में मौत पर 10 लाख का मुआवजा मिले: जौनपुरिया
विसं.जयपुर|टोंक-सवाईमाधोपुर केसांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने लोकसभा में रणथम्भौर अभयारण्य (सवाईमाधोपुर) के आस-पास बसे सैकड़ों गांवों में जंगली जानवरों और नील गायों की ओर से ग्रामीणों की फसलों को नष्ट किए जाने का मामला उठाया। उन्होंने सरकार से तारबंदी के लिए किसानों को सब्सिडी देने की मांग उठाई। जौनपुरिया ने बताया कि जंगली जानवरों से लोगों को जान का खतरा बना हुआ है। कई बार जंगली जानवर यहां के पशुओं और बच्चों को उठाकर जंगल में ले जाते हैं। कुछ दिन पहले ही जंगली जानवर के शिकार से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जौनपुरिया ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि सरकार की ओर से जंगली जानवरों के हमलों से मरने वाले व्यक्ति के आश्रितों के लिए मुआवजा राशि दो लाख रुपए से बढ़ाकर 10 लाख रुपए की जाए।
संसद में उठा मामला