- Hindi News
- राजस्थान कैडर के आईएएस वी श्रीनिवास होंगे एम्स में डिप्टी डायरेक्टर
राजस्थान कैडर के आईएएस वी श्रीनिवास होंगे एम्स में डिप्टी डायरेक्टर
जयपुर| राजस्थानकैडर 1989 बैच के आईएएस अधिकारी वी. श्रीनिवास को भारत सरकार ने एम्स में डिप्टी डायरेक्टर (प्रशासन) नियुक्त किया है। उनकी यह नियुक्ति स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधीन रहेगी। कैबिनेट की नियुक्ति समिति की अनुशंसा पर केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किए। वे पश्चिम बंगाल कैडर के आईएएस अधिकारी आर एस शुक्ला का स्थान लेंगे।