- Hindi News
- विवेकानंद के नाम पर होंगे मॉडल स्कूलों के नाम
विवेकानंद के नाम पर होंगे मॉडल स्कूलों के नाम
जयपुर| राज्यसरकार की ओर से पिछड़े इलाकों में खोले जा रहे मॉडल स्कूलों के नाम स्वामी विवेकानंद के नाम पर होंगे। इन स्कूलों का पूरा नाम स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल रखा गया है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से मॉडल स्कूलों में समरूपता रखे जाने के लिए प्रतिक चिन्ह (लोगो) के लिए प्रतियोगिता रखी है। आरएमएसए से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतीक चिन्ह के साथ उसकी अवधारणात्मक व्याख्या भी बतानी होगी। चयनित तीन प्रविष्टियों को पुरस्कार स्वरूप 10, 7 और 5 हजार की राशि प्रदान की जाएगी। आरएमएसए के शिक्षा संकुल स्थित कार्यालय में प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 19 दिसंबर है।