पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एडवांस टैक्स के लिए सर्वे जागरूकता कार्यक्रम

एडवांस टैक्स के लिए सर्वे जागरूकता कार्यक्रम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विसं.जयपुर| आयकरकी अग्रिम किश्त 15 दिसंबर तक भरी जानी है। इसी के चलते आयकर विभाग ने जयपुर सहित प्रदेशभर में आयकर सर्वे की कार्रवाई लोगों में टैक्स देने के प्रति जागरूकता का कार्यक्रम चला रखा है। इसी कड़ी में आयकर विभाग के अफसर रेंजवार व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर आयकर सर्वे जैसी कार्रवाइयों का अंजाम दे रहे है और इन कार्रवाइयों का प्रचार-प्रसार करके अन्य व्यापारियों को संदेश दे रहे हैं कि अग्रिम कर नहीं चुकाया या कम चुकाया तो आयकर कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। इसी कड़ी में आयकर विभाग ने पिछले हफ्ते पांच व्यापारियों के यहां जयपुर में आयकर सर्वे किए थे। जोधपुर संभाग में कर दाताओं को अग्रिम टैक्स जमा करवाने को प्रेरित करने के लिए चार दिन का मोटिवेशन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। यह कार्यक्रम बुधवार से जोधपुर, बाड़मेर नागौर में सभी इनकम टैक्स कार्यालयों में चलेगा।