पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोनिया से मिला एनएसयूआई पैनल

सोनिया से मिला एनएसयूआई पैनल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| राजस्थानयूनिवर्सिटी छात्रसंघ के चारों पदों पर विजयी रहे एनएसयूआई के नवनिर्वाचित पैनल संगठन के पदाधिकारी सोमवार को 10 जनपथ पर सोनिया गांधी राहुल गांधी से मिले। इस मुलाकात में पैनल सहित संगठन के पदाधिकारियों ने राहुल गांधी सोनिया गांधी से छात्रसंघ कार्यालय उद्‌घाटन कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया। इस पर राहुल गांधी ने उद्घाटन का समय तय करके आमंत्रित करने की बात कही। एनएसयूआई पैनल के साथ प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट, एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोजी जॉन, प्रदेशाध्यक्ष मुकेश भाकर, प्रदेश एनएसयूआई संगठन के अन्य पदाधिकारी विद्याधर मील, नरसी किराड़, छात्रनेता सतवीर चौधरी, आभा सिंह गुर्जर के साथ उदयपुर अजमेर विश्वविद्यालयों के छात्रसंघ के निर्वाचित पदािधकारी भी मौजूद रहे।