पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोढ़ाला में पीलिया से राहत नहीं, असमंजस में जलदाय चिकित्सा विभाग के अफसर

सोढ़ाला में पीलिया से राहत नहीं, असमंजस में जलदाय चिकित्सा विभाग के अफसर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके सोढ़ाला क्षेत्र के गणेश नगर, गायत्री नगर, जमना डेयरी आसपास के इलाके में पीलिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। डॉक्टरों की जांच में हैपेटाइटिस-ई पाया जाने के बावजूद चिकित्सा विभाग जलदाय विभाग के अधिकारी पीलिया के कारणों तक नहीं पहुंच पाए हैं। पीलिया के कारणों का मालूम नहीं चलने से आसपास के क्षेत्रों में इसके बढ़ने की आशंका बढ़ गई है। चिकित्सा विभाग के अधिकारी ने पीलिया का कारण दूषित पानी या दूषित खाद्य पदार्थों को बताया है, वहीं जलदाय विभाग के इंजीनियर खुद पर कार्रवाई के डर से पूरे इलाके में साफ पानी सप्लाई होने का लगातार दावा कर रहे हैं।

लोगों का कहना है कि पिछले 10 दिन तक यहां दूषित पानी की सप्लाई हुई। इंजीनियरों को शिकायत भी की थी, लेकिन विभाग ने इसे रिकॉर्ड पर नहीं लिया। डॉक्टरों ने भी संभावना जताई है कि क्षेत्र में पीलिया के मरीजों का सर्वे करवाया जा रहा है। वहीं क्लोरीन की टेबलेट लोगों को पानी उबालकर पीने की सलाह भी दे रहे हैं। जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता अशोक बंसल ने दावा किया है कि अब पीलिया के मरीज नहीं बढ़ रहे हैं। क्षेत्र में 250 सैंपल की जांच की है। पूरे क्षेत्र में साफ पानी सप्लाई हो रहा है।

सिविल लाइंस के पूर्व विधायक कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता प्रताप सिंह खाचरियावास ने सोमवार को सोडाला के लक्ष्मीनगर, जनता नगर, गायत्रीनगर, गणेश नगर सहित अन्य क्षेत्रों का दौरा किया। उसके साथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनोज मुदगल, पार्षद मुनेश कुमारी लक्ष्मण दास मोरानी सहित अन्य पदाधिकारी थे। खाचरियावास ने दावा किया है कि क्षेत्र में सैकड़ों लोग पीलिया की चपेट में हैं। प्रशासन पीलिया का निदान करने की बजाय मामला दबाने में लगा है।