- Hindi News
- एसएमएस में मरीजों की सेवा करेंगे स्वयंसेवक
एसएमएस में मरीजों की सेवा करेंगे स्वयंसेवक
जयपुर| एसएमएसअस्पताल में सेवायाम प्रकल्प का शुभारंभ सोमवार को चिकित्सा मंत्री ने किया। इसके तहत सेवाभावी स्वयंसेवक अस्पताल में प्रतिदिन 4 घंटे मरीजों की सेवा करेंगे। इस मौके पर राठौड़ ने कहा कि भारतीय अभ्युत्थान समिति के तत्वावधान में शुरू इस प्रकल्प का सैंकड़ों लोगों को लाभ मिलेगा और अन्य वर्गों को भी इससे प्रेरणा मिलेगी। नर सेवा में ही शक्ति होती है। कार्यक्रम में मौजूद मोती डूंगरी मंदिर के महंत कैलाश शर्मा ने कहा कि यदि उन्हें स्थान मिले तो वे एसएमएस अस्पताल में रोजाना 200 लोगों को एक साथ भोजन कराएंगे। इस पर चिकित्सा मंत्री ने अधिकारियों को जगह चिह्नित कर स्थान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।