पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन

जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन

जयपुर| जैनसमाज की ओर से बापू नगर के पं. टोडरमल स्मारक भवन में सोमवार को जनप्रतिनिधियों एवं महापौर का अभिनंदन किया गया। महामंत्री हुकम चंद भारिल्ल ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष सुशील गोदिका ने की। मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ थे। इस मौके पर समाज की ओर से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, कालीचरण सराफ, अलवर विधायक बनवारी लाल सिंघल, महापौर निर्मल नाहटा, उप महापौर मनोज भारद्वाज, भाजपा जयपुर शहर अध्यक्ष संजय जैन, पार्षद अशोक गर्ग, विकास कोठारी, महेंद्र अजमेरा, जया जैन, श्वेता शर्मा अभिनंदन हुआ। समारोह में जैन समाज के विभिन्न संगठनों के पदािधकारी मौजूद थे।