पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उद्योग मैदान में कल धरना देंगे असंगठित मजदूर

उद्योग मैदान में कल धरना देंगे असंगठित मजदूर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| असंगठितक्षेत्र के मजदूरों की मांगों को लेकर 10 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के मौके पर उद्योग मैदान में धरना दिया जाएगा। राजस्थान महिला कामगार यूनियन और राजस्थान निर्माण एवं जनरल मजदूर यूनियन के बैनर तले होने वाले इस धरने के बाद मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा। राजस्थान निर्माण मजदूर यूनियन के प्रदेश महामंत्री हरकेश बुगालिया ने बताया कि असंगठित क्षेत्र के श्रमिक अब भी मानवाधिकारों से वंचित हैं। सामाजिक सुरक्षा के अभाव के चलते वे नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।