लियाफी का प्रदर्शन आज दिल्ली में
जयपुर| लाइफइंश्योरेंस एजेंट्स फैडरेशन ऑफ इंडिया (लियाफी) की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को नई दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया जाएगा। संगठन के उत्तर क्षेत्र के उपाध्यक्ष और एमडीआरटी के उत्तर-मध्य क्षेत्र प्रमुख विमल सक्सेना ने बताया कि प्रदर्शन में देशभर से बीमा एजेंट्स शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि यह प्रदर्शन नई पॉलिसियों पर लागू सर्विस टैक्स, वरिष्ठ नागरिक पेंशन योजना, जीवन अक्षय-द्वितीय जिसमें कोई रिस्क कवरेज नहीं होता पर टीडीएस कटौती और सर्विस टैक्स लेने का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जीवन बीमा निगम की इस सफल यात्रा में बीमा एजेंटों का शत-प्रतिशत योगदान रहा है, लेकिन आज निगम कमिशन बढ़ाने की जगह निरंतर कमीशन कम करता जा रहा है, जबकि महंगाई के अनुसार कर्मचारियों के वेतन-लाभ भत्ते निरंतर बढ़ रहे हैं।