नगर निगम को 41 ई-रिक्शा देगा क्रेडाई
जयपुर| क्रेडाईराजस्थान की ओर से नगर निगम को 41 ई-रिक्शा दिए जाएंगे। संगठन के अध्यक्ष गोपाल गुप्ता सचिव सुनील जैन ने बताया कि प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत के संकल्प को गति देने के लिए सोमवार से शहर में स्वच्छ जयपुर अभियान शुरू हुआ। इस अभियान में सहभागिता के लिए क्रेडाई के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने नगरीय विकास मंत्री राजपाल सिंह शेखावत को 41 ई-रिक्शा के लिए चेक दिया।