- Hindi News
- अर्द्धवार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्रों का वितरण होगा 10 को
अर्द्धवार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्रों का वितरण होगा 10 को
जयपुर| सरकारीस्कूलों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा के प्रश्नपत्रों का वितरण 10 दिसंबर को होगा। समान प्रश्नपत्र परीक्षा योजना (माध्यमिक) के अंतर्गत प्रश्नपत्रों का वितरण शहीद ले. अभय पारीक राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, गांधीनगर से किया जाएगा। इस विद्यालय से जारी की गई सूचना के मुताबिक राजकीय विद्यालयों के संस्था प्रधान को शुल्क जमा की रसीद और क्रीड़ा शुल्क की रसीद साथ लानी है। संस्था प्रधान को ही उनके अधीन आने वाले निजी विद्यालयों के प्रश्नपत्र भी साथ दिए जाएंगे। इसका वितरण वे अपने स्तर पर निजी विद्यालयों को करेंगे।