पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंडिया बाइक वीक में शहर का हार्ले ग्रुप

इंडिया बाइक वीक में शहर का हार्ले ग्रुप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक्सपेक्टेशन से एक्सीलरेशन, सोलो राइडर्स से ब्रदरहुड, म्यूजिक से मैडनेस, एक्साइटमेंट के साथ एक्सपीरियंस। इंडिया बाइक वीक कुछ ऐसी ही थीम और एडवेंचर से लबरेज होगा। देश के सबसे बड़े बाइक वीक का आयोजन गोवा में होगा। जहां स्पीड स्किल और पावर से भरपूर बाइकर्स मौजूद होंगे। इसमें लॉन्ग हॉल राइड, स्टंट जोन, मॉड बाइक कॉन्टेस्ट, शूट यॉर जर्नी, फ्लेम ऑफ फ्रीडम जैसे कॉम्पीटीशन का आयोजन होगा। हालांकि फेस्टिवल 20 और 21 फरवरी को गोवा के वैगाटोर में होगा, लेकिन 19 फरवरी का दिन खास तौर से हार्ले डेविडसन को डेडिकेट किया गया है। इसमें जयपुर से 14 हार्ले बाइक ओनर्स की टीम भाग लेगी। वहीं हिंदुस्तान से लगभग तीन हजार हार्ले ओनर्स पार्टिसिपेट करेंगे। जयपुर के इस ग्रुप में शांतनु सिंह, दीपेश तंवर, विकास सिंह, रामकुमार पूनिया, डॉ. शेखर वर्मा, आदित्य मेहता, अभय सिंह राठौड़, मनीष अरोड़ा, रौनक तंवर, राहुल गुप्ता, प्रतीक गोयल, पुष्पेंद्र, कुलभूषण पालीवाल, अर्पित पालीवाल शामिल हैं।

शांतनु सिंह ने बताया, इस फेस्टिवल का यह तीसरा साल है। इसके पहले सीजन में दीपेश तंवर ने हिस्सा लिया था। वहीं पिछले साल उनके साथ रामकुमार, कुलभूषण, जनविजय गए थे। इस बार काफी मेंबर्स जा रहे हैं। ग्रुप के सीनियर मेंबर डॉ. शेखर वर्मा ने बताया कि हम लोग 17 फरवरी को वड़ोदरा जाएंगे, वहां से 18 को पुणे होते हुए 19 फरवरी को गोवा पहुंचेंगे।

} हार्लेओनर्स ग्रुप के डॉ. शेखर वर्मा, शांतनु सिंह, विकास सिंह, दीपेश तंवर, प्रमित और डॉ. विक्रम सिंह।

upcoming event