पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कला फलक पर रंगों की जुगलबंदी

कला फलक पर रंगों की जुगलबंदी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुलाबी नगर का कला फलक शनिवार को रंगों की जुगलबंदी से चमक उठा। मौका था नीरजा मोदी स्कूल की ओर से शुरू किए गए भारत और कोरिया के कलाकारों के पांच दिवसीय आर्ट कैंप का। इसमें भारत के 18 और कोरिया के 8 चित्रकार अपने हुनर का प्रदर्शन करने आए हैं। पहले दिन सभी कलाकारों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर और एक ही कैनवस पर रंगों के स्ट्रोक्स लगाकर इसकी शुरुआत की। उद्घाटन के बाद कलाकारों ने अभिव्यक्ति की योजना बनाने और कैनवस को व्यवस्थित करने तथा उस पर रंगों की प्रारंभिक लेयर बनाकर सृजन की भूमिका तय करने में समय व्यतीत किया। इसके विपरीत कोरिया के बोयोन किम और दिल्ली के कालीचरण गुप्ता ने कुछ ही घंटों में अपनी-अपनी कृतियों को लगभग पूरा कर डाला। बोयोन किम ने कोरिया के लैंडस्केप को चित्रित किया, जबकि कालीचरण ने शहर के कंकरीट भरे वातावरण की सीमा से परे दिखाई देने वाले प्राकृतिक परिवेश को जीवंत किया।