- Hindi News
- सिटी रिपोर्टर }अफॉर्डेबल हाउसिंगप्रॉपर्टी हो या स्टूडियो अपार्टमेंट और विला
सिटी रिपोर्टर }अफॉर्डेबल हाउसिंगप्रॉपर्टी हो या स्टूडियो अपार्टमेंट और विला
सिटी रिपोर्टर }अफॉर्डेबल हाउसिंगप्रॉपर्टी हो या स्टूडियो अपार्टमेंट और विला कॉन्सेप्ट। राजस्थान रियल एस्टेट एक्सपो में जयपुराइट्स को फ्लैट्स के अलग-अलग कॉन्सेप्ट देखने को मिल रहे है। अमरूदों के बाग में क्रेडाई राजस्थान की ओर से आयोजित की जा रही प्रॉपर्टी एक्सपो सोमवार तक चलेगी। इसके प्रेसिडेंट अनुज शर्मा ने बताया कि इसमें बिल्डर्स ने 656 प्रोजेक्ट्स डिसप्ले किए हैं। इसमें 5 लाख से लेकर 5 करोड़ तक की रेजीडेंशियल प्रॉपर्टी अवेलेबल है।
real estate expo
}क्रेडाई रियल एस्टेट एक्सपो में बिल्डर्स ने एग्जीबिट किए 656 प्रोजेक्ट
एक्सपो में 5 करोड़ तक की रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी
लग्जरियस के साथ अफॉर्डेबल फ्लैट का ऑप्शन
हरकोई अपना घर चाहता है। ऐसे में अगर वो पॉकेट फ्रेंडली होने के साथ लग्जरियस भी हो तो बात ही क्या है। इसी को ध्यान में रखकर विश एम्पायर के डायरेक्टर विनय जोशी अपने फ्लैट्स में अफॉर्डेबल के साथ लग्जरी का कॉन्सेप्ट लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि हमने फ्लैट्स नहीं वर्टिकल टाउनशिप बनाई है। इसमें स्मार्ट होम का कॉन्सेप्ट है। वहीं जीरो वेस्टेज एरिया है। अनुकम्पा के वाइस प्रेसिडेंट तरुण हरजानी ने बताया कि जयपुर के लोग फ्लैट्स में भी मकान तलाशते हैं। ऐसे में प्लेटेनियम टेरिस बनाया गया है। अमूमन बालकनी 4 फीट की होती है। हमने बालकनी 8 फीट की दी है ताकि उन्हें अपने फ्लैट में ओपन एरिया भी मिल सके।