- Hindi News
- एसएमएस इन्वेस्टमेंट ग्राउंड पर राष्ट्रीय आयुष मेले का शुभारंभ
एसएमएस इन्वेस्टमेंट ग्राउंड पर राष्ट्रीय आयुष मेले का शुभारंभ
हैल्थ रिपोर्टर. जयपुर | देशभरके 13 विख्यात अनुसंधान परिषद, 16 राष्ट्र स्तर की सेमीनार और 10 विशेष क्लीनिक। यह सब होगा शुक्रवार से एसएमएस इंवेस्टमेंट ग्राउंड पर शुरू होने वाले आरोग्य मेले में। केन्द्रीय आयुष विभाग की ओर से प्रदेश के आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा विभाग तथा सीआईआई के सहयोग से 13 से 16 फरवरी तक आयोजित किए जाने वाले मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे करेंगी। चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने गुरुवार को यह जानकारी दी और बताया कि सुबह 10 से रात 8 बजे तक आमजन के लिए लगने वाला मेला निशुल्क रहेगा और आयुर्वेद, यूनानी और प्राकृतिक चिकित्सा के विशेषज्ञ विभिन्न पद्धतियों से लोगों को परामर्श और इलाज देंगे।