पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरपीए में घुड़सवारी प्रतियोगिता होगी

आरपीए में घुड़सवारी प्रतियोगिता होगी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | 33वीं अखिल भारतीय पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता शुक्रवार से राजस्थान पुलिस अकादमी परिसर में शुरू होंगी। आठ दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ शाम 4 बजे राज्यपाल कल्याण सिंह करेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे शो जंपिंग सिक्स बार ओपन प्रतियोगिता होगी। डीजीपी ओमेंद्र भारद्वाज आरपीए निदेशक एडीजी बीएल सोनी ने शहरवासियों से इन प्रतियोगिताओं को देखने की अपील की है। इसके लिए कोई एंट्री पास की जरूरत नहीं है। प्रतियोगिता का समापन 20 फरवरी को होगा।