पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ~1257 करोड़ का बजट आज पेश करेगी शहर की सरकार

~1257 करोड़ का बजट आज पेश करेगी शहर की सरकार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरनिगम की साधारण सभा की बैठक मेयर निर्मल नाहटा की अध्यक्षता में शुक्रवार को 11 बजे शुरू होगी। बोर्ड गठन के ढाई महीने बाद यह पहली बैठक है। शहरी सरकार का इस साल का बजट 1257 करोड़ रुपए का होगा। शुक्रवार को होने वाली साधारण सभा की बैठक में वर्ष 2015-16 का बजट पेश किया जाएगा। पिछले साल 1128 करोड़ रुपए का बजट लाया गया था। निगम ने इस बार के बजट में आय की बजाए सिर्फ व्यय पर ही ध्यान दिया है। वर्ष 2014-15 के बजट में जो वसूली प्रावधान रखे गए थे, उनमें बदलवा नहीं किया गया है। पिछले साल गृहकर वसूली के लिए 50 करोड़ रुपए और बकाया यूडी टैक्स के लिए 150 करोड़ रुपए का लक्ष्य निर्धारित था। वह इस बार के बजट में भी इतना ही रखा गया है। कारण, इस वित्तीय वर्ष में यूडी टैक्स के पेटे 28 करोड़ और विज्ञापन से वसूली में 19 करोड़ रुपए की आय हुई है। गृहकर से सिर्फ 80 लाख रुपए ही निगम को मिल पाए। 8 करोड़ की लीज बकाया है, जिसमें डेढ़ करोड़ रुपए की ही वसूली हुई।

किस शाखा के लिए कितने का खर्च प्रस्ताव

जनस्वास्थ्य (सफाई) 308करोड़ (कचरा परिवहन, संविदा- 85करोड़)

नईसड़कों का निर्माण 109करोड़

सड़कनाली रखरखाव 100करोड़

जीर्णोद्धारकार्य 100करोड़

गैराजशाखा 47करोड़

लाइटशाखा 33.72करोड़ सीवरलाइन निर्माण 45करोड़

फायरशाखा 11करोड़

उद्यानशाखा 20.18करोड़

उद्याननिर्माण 30करोड़

सार्वजनिकमरम्मत 15.40करोड़

वसूलीशाखा 17.85करोड़

हिंगोनियागौशाला 20करोड़