पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विशेष योग्यजनों के लिए मेगा जॉब फेयर आज सूचना केंद्र में

विशेष योग्यजनों के लिए मेगा जॉब फेयर आज सूचना केंद्र में

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | विशेषयोग्यजन निदेशालय एवं विकल्प आउटसोर्सिंग सर्विस के सहयोग से विशेष योग्यजनों को रोजगार देने के लिए शुक्रवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सूचना केन्द्र जयपुर में मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा। विशेष योग्यजन निदेशक अंबरीश कुमार ने बताया कि विशेष योग्यजनों को रोजगार का अवसर देने के लिए प्राइवेट कम्पनियों द्वारा साक्षात्कार लिए जाएंगे। चयनित अभ्यार्थियों को वहीं पर ऑफर लेटर दिया जाएगा। मेगा जॉब फेयर में कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव, प्रोसेस एसोसिएट्स, सेल्स एग्जीक्यूटिव एवं टेक्निकल एग्जीक्यूटिव के पदों पर जॉब के लिए चयन किया जाएगा। इसमें दसवीं, बारहवीं, स्नातक एवं बी.टेक में पात्र लोगो को शामिल किया जाएगा।