- Hindi News
- इधर प्रताप यूर्निवसिटी के छात्रों ने की तोड़फोड़
इधर प्रताप यूर्निवसिटी के छात्रों ने की तोड़फोड़
दिल्ली जा रहे यात्रियों से ढाबे वालों ने की मारपीट
चंदवाजी | अजमेरबाइपास एक्सप्रेस हाईवे पर संचालित प्रताप यूर्निवसिटी के छात्रों ने बुधवार रात प्राइवेट कैंटीन संचालक के साथ कहासुनी के बाद वहां तोड़फोड़ कर आग लगा दी। इस दौरान कैंटीन में संचालक कर्मचारी ने भागकर जान बचाई। कैंटीन संचालक ने 12 छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार प्रताप यूर्निवसिटी के पास संतोष गुर्जर कैंटीन चलाता है। किसी बात पर उनकी छात्रों के साथ कहासुनी हो गई। उस समय तो मामला शांत हो गया, लेकिन देर रात हॉस्टल में से एक साथ छात्र आए और कैंटीन में तोड़फोड़ करने लग गए। संचालक कर्मचारी ने भागकर जान बचाई। छात्रों ने तोड़फोड़ की ओर आग लगाकर भाग गए। संचालक की सूचना पर पुलिस पहुंचने तक छात्र भाग गए थे। कैंटीन संचालक ने थाने में हर्षदीप, रामेश्वर, चंचल, सिद्धार्थ, प्रशांत, राहुल कुमार, राकेश, ओमी ठाकुर सहित 12 छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।