एएसपी गोरधन लाल बहाल
गृह विभाग ने गलती सुधारी, प्रमोट किए गए एएसपी को िफर डीएसपी बनाया
जयपुर। गृहविभाग ने गलती सुधारते हुए एएसपी तुलसाराम को दोबारा डीएसपी बनाने का निर्णय किया है। इस निर्णय पर गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया ने भी मोहर लगा दी है। अब फाइल अंतिम निर्णय के लिए सीएमओ भेजी गई है। सीएमओ से फाइल आते ही आदेश जारी हो जाएंगे। गृह विभाग ने एक सितंबर को 51 आरपीएस की पदोन्नति आदेश जारी किया। इसमें जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के अतिरिक्त उपायुक्त तुलसाराम भी थे। गृह विभाग में आई एक शिकायत के अनुसार 2009 2011 में तुलसाराम को एसीबी के डीजी से सेवा नियमों के तहत सत्रह सीसी की सजा मिली थी। गृह विभाग का कहना है कि 28 29 अगस्त को हुई बैठक में पीएचक्यू स्तर पर हुई गलती नहीं पकड़ी जा सकी। इधर, वायरलैस विभाग के तीन अफसरों को पदोन्नत किया गया है। इसमें वायरलैस सेवा के दो अधीक्षकों को निदेशक और एक अतिरिक्त अधीक्षक को अधीक्षक बनाया गया है। निदेशकों में एक रिटायर हो चुके हैं।
जयपुर | सरकारने एएसपी गोरधन लाल सौकरियां को बहाल कर दिया है। कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर दिए। प्रतापगढ़ के तत्कालीन एएसपी सौकरियां को गृह विभाग ने 30 जनवरी को निलंबित किया था। सरकार ने सौकरियां के खिलाफ चल रही विभागीय जांच को प्रभावित किए बिना निलंबन से बहाल किए जाने के आदेश किया है। निलंबन अवधि का नियमितिकरण जांच के अंतिम निर्णय आने के बाद किया जाएगा।