- Hindi News
- जेवराती सोना 200 रुपए टूटा, चांदी भी नरम
जेवराती सोना 200 रुपए टूटा, चांदी भी नरम
जयपुर | निवेशकोंकी बिकवाली के चलते स्थानीय सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं में नरमी का रुख रहा। सोना जेवराती 200 रुपए लुढ़ककर 26,200 रुपए और स्टैंडर्ड सोना 150 रुपए घटकर 27,550 रुपए बिका। चांदी (999) एवं चांदी रिफाइन में 450-450 रुपए प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई। भाव इस प्रकार रहे:-चांदी (999) 37,750, चांदी रिफाइन 37,250 रुपए प्रति किलो। चांदी कलदार 74,000 रुपए प्रति सैकड़ा। सोना स्टैंडर्ड 27,550 रुपए, सोना जेवराती 26,200 रुपए, वापसी 25,600 रुपए प्रति 10 ग्राम।