- Hindi News
- अब प्रशिक्षण के बदले पैसा लेगी खेल परिषद
अब प्रशिक्षण के बदले पैसा लेगी खेल परिषद
राज्यका खेल विभाग जल्दी ही पैसा दो और खेलो (पे एंड प्ले) स्कीम लागू करने पर विचार कर रहा है। प्रमुख शासन सचिव (युवा मामले एवं खेल विभाग) जेसी महांति ने गुरुवार को राज्य के समस्त जिला खेल अधिकारियों एवं खेल प्रबंधकों की एक मीटिंग सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित की।
महांति ने इस मीटिंग में प्रत्येक जिले, ब्लाॅक एवं पंचायत स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने के उद्देष्य से पे एंड प्ले’ स्कीम लागू करने की पैरवी की। इसके अंतर्गत अन्य राज्यों में संचालित सर्वश्रेष्ठ प्राइवेट खेल क्लबों/अकादमियों की भांति राजस्थान में भी प्रत्येक ग्राम पंचायत, ब्लाॅक एवं जिला स्तर पर पीपीपी मोड के तहत खेलों का विकास किया जाएगा। अब पदक विजेता खिलाड़ियों को ही निशुल्क प्रशिक्षण मिलेगा। अन्य को शुल्क जमा कराना होगा। हालांकि इस फैसले का खिलाड़ियों द्वारा विरोध हो सकता है।
अमीनगुट ने लगाए ललित मोदी पर आरोप
राजस्थानक्रिकेट संघ में कोर्ट के फैसले के बाद अब अारोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है। अमीन पठान ग्रुप ने गुरुवार को अपनी ताकत दिखाते हुए दावा किया कि वे ललित मोदी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित करने में सफल रहेंगे। इस दौरान 16 जिला संघ के पदाधिकारी मौजूद थे। अमीन ने कहा कि मोदी लंदन में रहते हैं और बोर्ड ने उन पर प्रतिबंध लगा रखा है। ऐसे में मोदी के अध्यक्ष रहते राजस्थान क्रिकेट का भला नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि मोदी को वास्तव में राज्य के क्रिकेट का भला करना है, तो उन्हें इससे हट जाना चाहिए।