पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नीरजा मोदी की जीत में चमके मानेंद्र

नीरजा मोदी की जीत में चमके मानेंद्र

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | मानेंद्रसिंह के शानदार अर्धशतक (84) की मदद से नीरजा मोदी एकेडमी ने डिवीजन क्रिकेट में अरावली क्लब को सात विकेट से हराया। गुरुवार को केएल सैनी स्टेडियम पर खेले गए मैच में अरावली क्लब की टीम 192 रन पर सिमट गई। उसके लिए प्रमिंद्र सिंह ने 43 रन बनाए। नीरजा के मोहित अजय ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में नीरजा मोदी एकेडमी ने तीन विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।