पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूथ से ज्यादा उम्रदराज

यूथ से ज्यादा उम्रदराज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछलेवर्ल्डकप के बाद कई दिग्गज खिलाड़ियों ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया और उनके स्थान पर नए खिलाड़ियों का मौका मिला, इसके बावजूद वर्ल्डकप-2015 में स्थिित अलग है। पिछले वर्षों की तुलना में इस बार युवा खिलाड़ियों की संख्या कम है, जबकि 30 वर्ष से अधिक के खिलाड़ियों की भरमार है। सबसे अधिक उम्रदराज खिलाड़ी द. अफ्रीका, श्रीलंका, संयुक्त अरब अमीरात में हैं। इन टीमों में 30 साल से अधिक के 9-9 खिलाड़ी हैं। वेस्टइंडीज में ऐसे खिलाड़ी 8, न्यूजीलैंड में 7 ऑस्ट्रेलिया में 6 हैं। दूसरी तरफ पांच टीमें ऐसी हैं, जिनमें 25 वर्ष या उससे कम उम्र के सिर्फ एक-एक खिलाड़ी हैं। भारतीय टीम इस मामले में बराबरी पर है और दोनाें ही ग्रुप में संख्या 2-2 है। कप्तान धोनी की उम्र टीम इंडिया में सबसे ज्यादा है। वे 33 साल के हो गए हैं।