- Hindi News
- आरवीयूएन करेगा 200 ट्रेनी इंजीनियरों की भर्ती
आरवीयूएन करेगा 200 ट्रेनी इंजीनियरों की भर्ती
जयपुर। राजस्थानराज्य विद्युत उत्पादन निगम (आरवीयूएन) 200 ट्रेनी इंजीनियरों की भर्ती करने जा रहा है। इन इंजीनियरों को निगम के कोटा, छबड़ा कालीसिंध स्थित पावर प्लांटों पर एक साल की अवधि के लिए एप्रेंटिस के लिए भेजा जाएगा। कोटा सुपर थर्मल पावर स्टेशन के डिप्टी डायरेक्टर (कार्मिक) की तरफ से जारी एक ऑर्डर में यह जानकारी दी गई है। ट्रेनी इंजीनियर के लिए 2011, 2012, 2013 2014 में इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिविल इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन ट्रेड में डिग्री लेने वाले इंजीनियर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र कोटा सुपर थर्मल पावर प्लांट में निशुल्क िमलेंगे। ट्रेनिंग अवधि के दौरान 3,560 रुपये प्रति माह भत्ता दिया जाएगा। चयन के लिए इंटरव्यू के आधार पर होगा। आखिरी तिथि 29 सितंबर है।