सिंधी समाज ने मनाया असूचंड महोत्सव
सिंधी समाज ने मनाया असूचंड महोत्सव
जयपुर| सिंधीसमाज का असूचंड महोत्सव गुरुवार को मनाया गया। झूलेलाल मंदिरों में विभिन्न आयोजन हुए। पूज्य सिंधी पंचायत दुर्गापुरा की ओर से झूलेलाल मंदिर में ज्योत प्रज्वलन और झंडारोहण के साथ मेला शुरू हुआ। मेले में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। इसके साथ ही शोभायात्रा का आयोजन किया गया। पंचायत महासचिव गिरधारी ज्ञामलानी ने बताया कि शनिवार सुबह 11 बजे पल्लव की परंपरा के साथ मेले का समापन होगा।